उ0प्र0 विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 की 09 सीटों पर होने वाले उप निर्वाचन की मतदान तिथि संशोधित

अब 13 नवम्बर के स्थान पर 20 नवम्बर को उप निर्वाचन क्षेत्रों में होगा मतदान।
09 उपनिर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 23 नवम्बर को यथावत करायी जायेगी।
समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने उ0प्र0 विधानसभा उपनिर्वाचन की 09 सीटों पर होने वाले उपनिर्वाचन की मतदान तिथि बढ़ा दी हैै।संशोधित तिथि के अनुसार 13 नवम्बर (बुधवार) के स्थान पर 20 नवम्बर (बुधवार) को अब मतदान सम्पन्न होगा।मतगणना एवं निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि यथावत् रहेगी अर्थात मतगणना 23 नवम्बर एवं निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि 25 नवम्बर रहेगी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर ने बताया कि विभिन्न राजनैतिक दलों (जिसमें भारतीय जनता पार्टी,इण्डियन नेशनल कांग्रेस,बहुजन समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल सम्मिलित हैं) तथा कतिपय सामाजिक संगठनों से 13 नवम्बर को बड़े पैमाने पर सामाजिक,सांस्कृतिक तथा धार्मिक व्यस्तताओं के कारण बड़ी संख्या में लोगों की असुविधा एवं मतदाताओं की भागीदारी कम होने संबंधी प्राप्त प्रत्यावेदनों में किये गये अनुरोध के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप निर्वाचन हेतु मतदान तिथि में संशोधन किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रम के अनुसार 16-मीरापुर (जनपद-मुजफ्फरनगर), 29-कुन्दरकी (जनपद-मुरादाबाद), 56-गाजियाबाद (जनपद-गाजियाबाद),71-खैर (अ०जा०) (जनपद अलीगढ़), 110-करहल (जनपद-मैनपुरी), 213-सीसामऊ (जनपद-कानपुर नगर),256-फूलपुर (जनपद-प्रयागराज), 277-कटेहरी (जनपद-अम्बेडकर नगर) एवं 397-मझवां (जनपद-मिर्जापुर) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब 20 नवम्बर को उप निर्वाचन कराया जायेगा।

अमिताभ श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *