सिविल जज की निगरानी में पड़े वोट, परिसर के बाहर तैनाती रही पुलिस
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मुंसिफ कोर्ट की सिविल जज जूनियर डिवीजन माला कुमारी की निगरानी में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह से ही तहसील और कोर्ट परिसर में वकीलों का जमावड़ा शुरू हो गया था। बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह और गहमागहमी देखी गई। हालांकि कोर्ट परिसर के बाहर 100 मीटर की दूरी पर प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर प्रचार किया। जिससे पूरी सडक़ बैनर और पोस्टरों से पटी रही। इस चुनाव में कुल 222 मतदाता पंजीकृत थे। जिन्होंने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले। सिविल जज की निगरानी के कारण पूरी मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही। संवेदनशील चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और इंस्पेक्टर लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद कामिल ने स्वयं मोर्चा संभाला। उनके साथ कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह, एसआई शमीमुद्दीन और भारी पुलिस बल मतदान स्थल पर तैनात रहा। चुनाव के दौरान मनोज यादव, पेशकार शिवकुमार तिवारी और नाजिर राहुल गंगवार भी मौजूद रहे।
बार काउंसिल चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में हुआ मतदान
