हरदोई। आर.आर. इंटर कॉलेज खेल मैदान में मंगलवार को श्रीश चंद मेमोरियल प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता के चौथे संस्करण का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
प्रथम मैच बाबू श्रीश चंद हॉकी एकेडमी सीनियर तथा फर्रुखाबाद स्टेडियम के मध्य खेला गया। इस मैच में बाबू श्री चंद अग्रवाल हॉकी एकेडमी सीनियर ने फर्रुखाबाद स्टेडियम को 6-1 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच तरवा हॉकी क्लब आजमगढ़ तथा यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर के मध्य खेला गया। इस मैच में तरवा हॉकी क्लब ने यंग मैन हॉकी क्लब को 6-0 के अंतर से पराजित किया। बुधवार को प्रतियोगिता में 4 हॉकी मैच खेले जायेंगे।
मैच में निर्णायक की भूमिका हॉकी इंडिया से आए हुए रेफरी जावेद अल्ताफ, अमित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, रितेश , लाल खान आदि ने निभाई। मैच के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राइस मिलर संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर,कीर्ति सिंह प्रबंधिका आरआर इंटर कॉलेज, भाजपा राष्ट्रीय टीम के सदस्य पीके वर्मा तथा कृष्ण शास्त्री पन्ने सिंह, शिशुपाल सिंह, अलका गुप्ता तथा सीनियर हॉकी खिलाड़ी राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह,अब्दुल गफूर,अनूप सिंह मोनू, कासिम अब्बास जैदी, संदेश श्रीवास्तव, सुनील पाल, प्रधीश चौहान, शोभित सिंह, रवि श्रीवास्तव, अजय यादव, शोभित पाठक, प्रशांत मिश्रा ,प्रवेश, राजीव प्रजापति, रोहित सिंह नेवादा, बाबुल सिंह, आशीष सिंह पंकज सोमवंशी ,श्याम नारायण त्रिवेदी ,उमाशंकर तिवारी , जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा बाबू श्रीश चंद अग्रवाल हॉकी अकादमी के मैनेजर आदि मौजूद रहे। यह जानकारी बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल हॉकी अकादमी के मैनेजर अजय प्रताप सिंह तेगू ने दी।
श्रीशचंद्र मेमोरियल प्रादेशिक हाकी प्रतियोगिता का पूर्व राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ
