फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ठगी के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना राजेपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिनांक 05.04.2024 को थाना राजेपुर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तगण जेनेंद्र पुत्र सतीश सिंह निवासी अम्बरपुर थाना राजेपुर, गजेंद्र सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी नेकपुर चौरासी थाना कोतवाली फतेहगढ़, संजीव उर्फ शनि पुत्र रामनरेश निवासी मिया पट्टी थाना अमृतपुर को तीन अदद मोबाइल फोन, दो अदद एटीेेएम कार्ड, फर्जी कूटरचित बिल बाउचर ०३ वर्क, एक पैन कार्ड, 87000/-रुपये नकदी सहित गिरफ्तार किया था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दिनांक 3.0.12.2025 को उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त विशाल त्रिवेदी उर्फ सुभनीत पुत्र चंद्रप्रकाश उर्फ कल्लू त्रिवेदी निवासी भुडिय़ाभेड़ा थाना राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया।
ठगी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
