एक वर्ष पूर्व चोरी हुईं सोलर प्लेट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजेपुर थाना क्षेत्र में एक साल पहले चोरी हुई सोलर प्लेट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई पांच सोलर प्लेट भी बरामद की गई हैं।
राजेपुर थाना क्षेत्र के बक्सपुर निवासी सतेंद्र पुत्र प्रेम सिंह ने एक साल पूर्व थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके खेत से पांच सोलर प्लेट चोरी हो गई थीं। इस संबंध में पुलिस ने चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त शशांक उर्फ अंकित शुक्ला पुत्र सूर्यप्रकाश निवासी मोहल्ला नरकसा थाना कादरीगेट को दिनांक २०.०८.२०२४ को गिरफ्तार किया गया था। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में ३१७(२) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी थी। मुकदमा उपरोक्त में अन्य वांछित अभियुक्त 25 वर्षीय विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद विशाल के पास से चोरी की गई पांच सोलर प्लेट बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरोगा अमित कुमार ने बताया कि एक साल पहले आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 82 के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद सोलर प्लेट के साथ उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *