गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शहर कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
सोमवार को शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौबे, उपनिरीक्षक सुबोध यादव, कां० तेजवीर सिंह, कां० हिमांशु कुमार के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी सड़क सरेराह पल्ला पार्क के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित राहुल बाथम पुत्र दिनेश बाथम उर्फ बबलू निवासी पलरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शहर कोतवाली में ६ मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *