एसटीएफ के दो अधिकारियों को भी लगी गोली,बाल बाल बचे। समृद्धि न्यूज़ झांसी।शनिवार को प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) को एक बड़ी कामयाबी हांथ लगी।यह कामयाबी सवा लाख रुपए के इनामी वांछित अपराधी की मुठभेड़ के बाद देर हो जाने से जुड़ी है।यह हत्या और अपहरण के मुकदमों में वांछित चल रहा था।इस पर कानपुर नगर जिले से एक लाख और झांसी जिले से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान यह घायल हो गया जिसके बाद इसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब सात बजे झांसी जिले के थाना मऊरानीपुर क्षेत्र अंतर्गत सितौरा रोड पर एसटीएफ की हत्या और अपहरण के मुकदमों में वांछित चल रहे कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र निवासी शातिर अपराधी राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू से मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ में वह घायल हो गया जिसकी जीवनरक्षा के लिए घायल अवस्था में ही उसे सीएचसी मऊरानीपुर ले जाया गया जहाँ से उसे मेडिकल कॉलेज झाँसी के लिए रेफर कर दिया गया।बताया गया कि इस मुठभेड़ के दौरान अपराधी द्वरा की गई फायरिंग में एसटीएफ उपाधीक्षक संजीव दीक्षित व निरीक्षक घनश्याम यादव को भी गोली लग गई लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण ये दोनों ही बाल बाल बच गए।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानपुर नगर जिले के चकेरी थाना पर मु0अ0सं0 425/2020 धारा 147/148/149/307/302/34/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत है,जिसमें अभियुक्त पर एक लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है।इसी क्रम में झाँसी जिले में भी अभियुक्त राशिद के विरुद्ध थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0 261/2009 धारा 364ए/302/201 भादवि व 12/14 यूपीडीए एक्ट पंजीकृत है जिसमे 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है।बताया गया कि यह अपराधी झांसी जिले के मऊरानीपुर में किसी की हत्या की सुपारी लेकर हत्या करने के इरादे से आया था।इसके पास से एक फैक्ट्री मेड पिस्टल,दो मैगजीन, कई जिंदा कारतूस,315 बोर का एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
