जानलेवा भूकंप से थर्राया म्यांमार-थाइलैंड, बैंकॉक, बिल्डिंग, मेट्रो ट्रेन, पुल सब डोल गया, देखें वीडियो

म्यांमार में तेज भूकंप में अंग्रेजों के समय में निर्मित 90 साल से अधिक पुराना और एतिहासिक ब्रिज भी गिर गया है। कई सोशलमीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस गिरे हुए पुल का वीडियो शेयर किया है। Imageप्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे के आसपास आए भीषण भूकंप के कारण पूरे म्यांमार में व्यापक क्षति हुई है। Imageइस दौरान 1934 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक स्थल पुराना सागाइंग पुल (अवा पुल) टूटा हुआ दिखाई दे रहा है और कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हैं।

Image

Image

भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप का एपिसेंटर म्यांमार के साउदर्न कोस्ट के सागाइंग के पास था। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था। इसी वजह से भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है।

1 यानी कम तीव्रता की ऊर्जा निकल रही है।9 यानी सबसे ज्यादा। बेहद भयावह और तबाही वाली लहर। ये दूर जाते-जाते कमजोर होती जाती हैं। अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटका होता है।

भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक गगनचुंबी इमारत के गिरने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक जो बिल्डिंग निर्माणाधीन था, जो भूकंप के झटके को सह नहीं पाया। भूकंप के बाद बैंकॉक में 43 लोग लापता हो गए हैं, इसके बाद से वहां इमरजेंसी का एलान किया गया। इसी तरह कई और वीडियो भूकंप के बाद के वायरल हो रहे हैं, जिसमें भूकंप के बाद के दहशत को देखा जा रहा है।

भूकंप से दिल दहला देने वाला वीडियो म्यांमार का है, जहां एक आईकोनिक मंदिर गिरने की खबर सामने आई है।

वीडियो म्यांमार के मांडले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे  का है। उड़ान भरने से ठीक पहले, भीषण भूकंप के दौरान लोग विमान के पास जमीन पर इकट्ठे होकर सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *