यूपी BJP का अध्यक्ष कौन बनेगा? 13 दिसम्बर को नामांकन, 14 दिसम्बर को मतदान व उसी दिन होगा ऐलान

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि यह प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची जारी होगी, 14 दिसंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु 400 से अधिक प्रांतीय सदस्य लखनऊ पहुंच रहे हैं, जो औपचारिक रूप से मतदान करने वाले प्रतिनिधि हैं। भाजपा के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय से जारी पत्र के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 13 दिसंबर से आरंभ होगी। निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा0 महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि 13 दिसंबर को राज्य मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 13 दिसंबर से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इसी दिन नामांकन पत्री की स्कू्रटनी और नामांकन पत्र वापसी भी होगी। नए प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 14 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान भी उस स्थिति में कराया जाएगा जब एक से ज्यादा नामांकन दाखिल किए जाएंगे, इसी दिन नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी कर दिया जाएगा। पार्टी के मुताबिक नए अध्यक्ष के चयन के लिए संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। गोयल के नेतृत्व में यूपी में पार्टी की रणनीति में तेजी आएगी। नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन और उनके सार्वजनिक तौर पर एलान के लिए भी पार्टी की योजना को अंतिम रूप देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *