फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश सचिव की पत्नी का लखनऊ स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास मसेनी शाम 6 बजे पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार मसेनी के आवास विकास निवासी समाजवादी पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश सचिव सुभाष पाल की पत्नी का लखनऊ स्थित सहारा हॉस्पिटल में निधन हो गया है। जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर शाम ६ बजे पहुंचेगा।
