कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कम्पिल क्षेत्र के गांव अगरतला निवासी विष्णु दयाल की 9 वर्षीय पुत्री प्रयांशी घर के बाहर खड़ी थी, तभी जंगली कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लाये। ग्रामीणों ने बताया की लगभग एक दर्जन जंगली कुत्ते गांव के आसपास देखे गए हैंं। जो ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है
