फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैस पर खाना बनाते समय अचानक पाइप लीक होने से आग लग गयी। जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से झुलस गयी। परिजनों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने सैफई रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के क्षेत्र मोहल्ल तलैया फजल इमाम निवासी ३० वर्षीय पूजा गुप्ता पत्नी गौरव गुप्ता गैस पर खाना बना रही थी। पाइप लीक होने की बजह से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से पूजा गंभीर रुप से झुलस गयी। परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगडऩे पर चिकित्सक सुमित शाक्य ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन सैफई न ले जाकर आवास विकास स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
