महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सेठ निवासी 22 वर्षीय रजनी पत्नी अभिषेक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूत्रों की माने तो गांव की एक महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। हालत बिगडऩे पर परिजनों कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेज दिया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला का पति इलेक्ट्रिशियन की दुकान पर मजदूरी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *