कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज के अंतर्गत ग्राम नगला भीखा में पति सदरुल खान ने अपने घर वालों के साथ मिलकर पत्नी कैकसा बेगम के साथ की गाली-गलौज किया। जिसका कैकसा बेगम ने विरोध किया, तो पति सदरुल खान पुत्र शमशुद्दीन, देवर मासूम रजा पुत्रशमसुद्दीन, ननद गुलशन पुत्री शमशुद्ीन व सास संजीदा पत्नी शमसुद्दीन उग्र हो गए और लाठी-डांडो स कैक्सा बेगम के साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर में चोट लगने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंचे भाई ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
