नवाबगंज (सं.)। थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुल्लापुर निवासी श्रीदेवी पत्नी शंभू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके परिजनों का गांव के ही करतार बनाम जालिम से 2010 का मुकदमा चल रहा है। जिसको वापस लेने को लेकर अभियुक्तगण उसके साथ दबाव बना रहे थे। 3 सितंबर को शाम 6.30 बजे अभियुतगणों ने उसके घर में घुसकर उसे मारा पीटा तथा उसकी नातिन प्रज्ञा को भी मारा पीटा। महिला की तहरीर पर गांव के ही विजेंद्र, जालिम, सत्येंद्र, कंपू के विरुद्ध 323,504 506,447 में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
