फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दिनदहाड़े चोरी के इरादे से घुसे चोर को महिला ने पकड़ लिया। शोर शराब करने पर मोहल्ले के लोग आ गये और चोर को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी पारुल दीक्षित पत्नी राघवेंद्र दीक्षित ने दी गयी तहरीर में कहा कि बीते दिन वह अपनी पुत्री के साथ बाजार गयी थी तथा पति डियूटी पर चल गये थे। घर पर कोई नहीं था, तभी एक चोर उनके घर में घुस आया। उसने अलमारी तोडक़र 1000/- रुपये चुरा लिये। वहा लॉकर का ताला तोड़ ही रहा था, तब तक महिला व उसकी पुत्री आ गये। उन्होंने शोर मचाया। जिस पर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गये। उन्होंने चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पूछने पर उसने अपना नाम अरविंद पुत्र गुलजारी लाल निवासी नगला नैन फतेहगढ़ बताया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
