फांसी का फंदा लगाकर महिला ने दी जान

महिला के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपi
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला ने बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर ससुरालीजन मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। मृतका के परिजनों ने पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी सचिन की शादी 2020 में मंजू पुत्री तोताराम निवासी श्याम नगर फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। मंजू ने शनिवार सुबह बरामदे में रस्सी से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मन्जू की मौत की खबर पर ससुरालीजन घर छोडक़र फरार हो गए। ग्रामीणों ने सूचना मृतका के परिजनों को दी। जिस पर मृतका की मां कपूरा देवी और मृतका के भाई अजय कुमार, पिता तोताराम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सूचना पुलिस को दी। मृतका के भाई अजय ने बताया बहन की शादी 2020 में सचिन के साथ की थी। बहन के एक पुत्र भी है। सचिन आए दिन मेरी बहन से झगड़ा करता था। दो दिन पहले सचिन ने खेत बेचा था। इसी के चलते बहन से झगड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया इस मामले की कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *