संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

पिता की तहरीर पर पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर थमरई निवासी सूरज शाक्य की २५ वर्षीय पत्नी नाजमा शनिवार सुबह 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने मौत की जानकारी पत्नी के मायके पक्ष को दी। जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के गांव कनारी बाग निवासी मृतका के पिता मानसिंह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गये और पुत्री की हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतका का विवाह ७ वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी एक पुत्री है। कस्बा इंचार्ज राजेश गौतम ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *