संकिसा, समृद्धि न्यूज़। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम दहिलिया निवासी सीटू की पत्नी राधिका उम्र लगभग 25 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार की रात्रि (26 फरवरी को) आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीटू की शादी जनपद औरैया के थाना फफूंद के ग्राम कंचन पुरवा निवासी सत्य प्रकाश की पुत्री राधिका से शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व हुई थी। राधिका के एक दो वर्ष का पुत्र सूर्यांश भी है।सीटू खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह राधिका के पिता और पति शव को गांव ले आए। राधिका के पिता सत्य प्रकाश ने थाने में पुत्री की मौत की फौती दर्ज कराई । दरोगा अमित शुक्ला ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
