Headlines

हाथरस जनपद के सत्संग में गई उन्नाव की महिला की मौत, बेटा लापता ,

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। हाथरस कांड में उन्नाव की एक महिला जो अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है। जिसमें उन्नाव की एक महिला शामिल है। जो सिकंदरा राऊ में हो रहे सत्संग में भाग लेने के लिए अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ गई थी। सत्संग समाप्त होने के बाद भोले बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए झुकी महिलाओं के ऊपर एक के बाद एक अनुययाई गिरते चले गए। इस दौरान लोग फिसलने लगे और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। बाबा के सत्संग में शामिल होने गई उन्नाव की महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे का भी कहीं पता ही नहीं चला। मौत की खबर मिलने के बाद पति हाथरस के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने बेटे को भी बरामद कर लिया है। बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी रूबी पत्नी राजन हाथरस जिले के सिकंदरा राव में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी। अपने साथ 5 वर्षीय पुत्र श्रेयांश को भी ले गई थी। सत्संग खत्म होने के बाद भोले बाबा की चरणों की धूल लेने के लिए अनुयायियों में भगदड़ मच गई। धूल लेने के लिए झुकी महिलाएं फिर उठ नहीं सकी। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए निकलते रहे। रूबी रायबरेली के नरसिंहपुर गांव की रहने वाली थी। जिसकी शादी बक्सर गांव में हुई थी।

बताया जाता है कि पुलिस ने बेटे को बरामद कर लिया है

इसी भगदड़ में रूबी और उसका बेटा श्रेयांश घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रूबी की मौत हो गई। श्रेयांश का कहीं पता नहीं चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। राजन रूबी के शव को लेने के लिए हाथरस गया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *