कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बंदर द्वारा ईंट गिराने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घसिया चिलौली निवासी ३८ वर्षीय महरुल निशा पत्नी अफरोज खान बीते दिनों घर पर कपड़े धो रही थी, तभी छज्जे पर बैठे बन्दर ने महरूलनिशा के सर पर ईट गिरा दी। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन कायमगंज नगर के सरकारी अस्पताल में लेकर आये। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान महरुल निशा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
