फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पिकअप लोडर की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि १६ लोग घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिकअप और ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गयी,जबकि 16 घायल हो गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वह खंती में पलट गई। घटना में घायल हुए सभी लोगों को पीएचसी कलान से रेफर कर डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने राजकुमारी पत्नी महेंद्र निवासी सीतापुर जनपद सीतापुर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मृतक महिला के शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना भेज दी है। शेष 16 घायलों को भर्ती का उपचार शुरू कर दिया गया, तो वहीं कुछ लोग अस्पताल से घर चले गए है। पिकअप लोडर सवार सभी लोग जनपद सीतापुर से हरियाणा काम करने के लिए जा रहे थे। उपरोक्त घटना जनपद शाहजहांपुर के थाना व कस्बा कला के पास घटी।
पिकअप लोडर की भिड़ंत में महिला की मौत, सोलह घायल
