उन्नाव, समृद्धि न्यूज। लखनऊ कानपुर हाइवे पर टहलने निकली एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी ऊषा (65) वर्ष पत्नी सुरेंद्र कुमार जो अपनी साथी रामरती के साथ प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने निकली थीं। इसी बीच नहर तिराहे पर ऊषा सड़क पार कर फूल तोड़ने गई थीं। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही ऊषा सड़क पर गिर गईं। इसके बाद पीछे से आ रहे कई अन्य वाहन उनके ऊपर से गुजरते चले गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात रोककर सड़क पर बिखरे शव को एकत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
घर से टहलने निकली महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
