उमरिया (लालगंज): हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव के भक्तवा मुहल्ले में बुधवार की शाम घर में पंखा का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आकर महिला अचेत हो गई मौके पर पहुँचे महिला के परिजनों ने महिला को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर उपचार चल रहा है थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गाव के भक्तवा मुहल्ला निवासी धर्मेंद्र धरकार की 25 वर्षीय पत्नी बबिता घर में पंखा का तार जोड़ रही थी की करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई मौके पर पहुँचे महिला के परिजनों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 पर दिया मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस सेवा वाहन के कर्मी संतोष भारतीय व पायलट अरुण कुमार ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार द्वारा महिला को उपचार के लिए भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है हालत सामान्य है इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि करंट कि चपेट में आकर महिला उपचार के लिए आई थीं उपचार किया जा रहा है हालत सामान्य है
पंखा का तार जोड़ते समय महिला को लगा करंट, भर्ती
