फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला की अचानक हालत बिगड़ गयी। परिजन महिला को लेकर ठंडी सडक़ स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत में कोई सुधार न होने पर डाक्टर ने दूसरी जगह दिखाने को कहा। इसके बाद परिजन आवास विकास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां महिला की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम बलीपुर भगवंत निवासी आरती पत्नी आनन्द कुमार (२८) की बीती ३१ मई को तबियत खराब हो गयी। जिस पर परिजनों ने शुगर मेमोरियल हॉस्पिटल ठंडी सडक़ में भर्ती करवाया। जहां हालत में कोई सुधार न होने पर डॉ0 रविन्द्र ने दूसरी जगह ले जाने को कहा। जिस पर परिजन महिला को आवास विकास स्थित डॉ0 दुर्वेश के यहां लेकर पहुंचे। वहां पर कागजी कार्यवाही चल रही थी, तभी महिला की मृत्यु हो गयी। बताते चलें कि तीन माह पूर्व महिला की डिलीवर हुई थी। जिसमें दो बेटियोंको जन्म दिया था। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का पति रोडवेज में कंडक्टर है। उसकी शादी तीन साल पूर्व हुई थी।
महिला की हालत बिगड़ी, मौत
