नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर के बाहर बरामदे में सो रही महिला के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। जिससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। महिला ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ऊंची गधेड़ी निवासी महिला स्नेह लता पत्नी राम रईस पाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती रात अपने परिजनों के साथ घर के बाहर बरामदे में सोई हुई थी, तभी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में पीछे से आग लगा दी। जिससे पीडि़ता का घर धू-धू कर जलने लगा। जब राम रईस पाल ने चीख पुकार मचायी, तो गांव वाले मौके की ओर दौड़, लेकिन तब तक घर का सामान जलकर राख हो गया था। महिला के मुताबिक उसके घर में रखा बक्सा, बेड, 15 बोरी गेहूं तथा 10000 रुपये नगद वह अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। महिला ने थाने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। थाना पुलिस ने पीडि़त महिला को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
