महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान कर ली मतदाता जागरुकता की शपथ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को महिला मतदाता जागरूकता अभियान प्रभारी भारती मिश्रा ने ग्राम चांदपुर में महिला मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया। भारती मिश्रा ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में सदैव अपना योगदान दिया है, एक बार पुन: उनके योगदान की महती आवश्यकता है। सभी महिला मतदाताओं से अपील है कि इस बार 13 मई को होने वाले चुनाव में अपने परिवार के तथा अपने समस्त रिश्तेदारों के शत-प्रतिशत वोट करने का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर करें। इसके साथ ही उन सभी को मतदाता शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर पूनम रानी, चांदनी, दिव्यांशी, लाली देवी, सीता, चंद्रकला, राम देवी, बसंती, शीला, सुरेखा, चंद्रिका, मनोरमा देवी, माला देवी, पुष्पा देवी, सुमन, चांदनी, चांदनी कटियार, सविता, शालिनी, कनका कुमारी, प्रेमलता, श्रीदेवी, कुसुमा आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *