साईं मीर कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस केक काटकर मनाया

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बनाया सेल्फी प्वाइंट
फर्रुखाबाद/छिबरामऊ, समृद्धि न्यूज। साईं मीर कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
फार्मासिस्ट दिवस २५ सितम्बर को दुनिया भर में मनाया जाता है। प्राचार्य डा0 अर्पित कटियार ने कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस फार्मासिस्टों द्वारा दुनिया के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य में सुधार के लिए फार्मासिस्ट की भूमिका को बढ़ावा देने और समर्थन करने वाली गतिविधियों की व्यवस्थित करनेकी उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। छात्रों सहित कई लोग आश्चर्य करते है कि २५ सितम्बर को फार्मासिस्ट दिवस क्यों मनाया जाता है? इसका कारण यह है कि इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी), फार्मासिस्ट और फार्मास्युटिकल वैज्ञानिकों के राष्ट्रीय संघों का वैश्विक संघ, २५ सितम्बर १९१२ को अस्तित्व में आया। इस्ताबुल, तुर्की में एफआईपी परिषद ने २००९ में २५ सितम्बर को फार्मासिस्ट दिवस मनाने का सुझाव दिया था। क्योंकि इसी दिन एफआईसी अस्तित्व में आया था। इसलिए २५ सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाते है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस का उद्देश्य, जिसे इस्ताबुल में एफआईपी परिषद २००९ में जीवत किया गया था। दुनिया के हर कोने में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका को बढ़ावा देने और उसकी वकालत करने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। फार्मासिस्ट ही कारण है कि लोग अपनी दवाओं से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करते है, वे अपने अनुभव, ज्ञान और विशेषज्ञता का उपयोग (चिकित्सा) दुनिया को हर किसी के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए कह रहे है। इसके अलावा वे दवाओं तक पहुंच प्रदान करते है, लोगों को सलाह देते है कि उन्हें कैसे ठीक से लिया जाये और भी बहुत कुछ।
इस अवसर पर साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर, टेंपरेचर, हिमोग्लोबिन प्रतिशत, ब्लड गु्रप तथा परामर्श नि:शुल्क किया गया। शिविर में डा0 अनीता रंजन सुपर स्पेशेलिटी के डा0 आनन्द बाजपेयी, नर्स ममता, टे्रनी0 डा0 रीता शाक्य ने सहयोग किया। इस अवसर पर बैचलर ऑफ फॉर्मेसी छात्र-छात्राओं ने सेल्फी प्वाइंट बनाया जो कि आकर्षण का केंद्र रहा। बैचलर ऑफ फार्मेसी प्रथम वर्ष के छात्रों ने मॉडल बनाया जिसमें फार्मासिस्ट डा0 एवं मरीज के बीच की कड़ी है को (प्रदर्शित किया गया)। प्राचार्य डा0 अर्पित कटियार ने कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं केा विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनायें देते हुए उसके उद्देश्य को समझाया। इस अवसर कॉलेज के शिक्षक/शिक्षिकायें (रश्मि सिंह, रोली साहू, खुशबू वर्मा, उमांश नारायण अवस्थी, अरुण कुमार, विजय गौतम, शर्मिला मौर्या, सिमरन आर्या व अनुज कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार, शिवाकांत, सुजाता शाक्य, दीपा राजपूत, दीपक प्रजापति, रजत कश्यप, आदिती शर्मा, नैन्शी शाक्य, शालिनी श्रीवास्तव, पारुल त्रिपाठी), काजल त्रिपाठी, विकास पाल, नेहान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *