कंपिल, समृद्धि न्यूज। सावन के पहले सोमवार पर जिले के सबसे प्रमुख शिव मंदिर श्री रामेश्वर नाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हजारों नर नारियों ने श्रद्धा भाव से रामेश्वर नाथ उपज्योर्तिलिंग पर रूद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। सावन माह में सोमवार का खास महत्व होता है। रामेश्वर नाथ मंदिर में अलसुबह से सभी भक्त कतार लगाकर बाबा को जल चढ़ाने को आतुर दिखे। हजारों नर नारियों ने श्रद्धा भाव से रामेश्वर नाथ उपज्योर्तिलिंग पर रूद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। सुबह से ही बमबम भोले, हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय के स्वर गूंजते रहे। मंदिर में स्थापित गंगा मैया, कारव वाले स्वामी जी के मूर्ति स्थल पर भी भारी भीड़ रही। कपिलमुनि, कालेश्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों में भी अलसुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया था। भगवान भोलेनाथ के जयकारे से वातावरण शिवमय हो गया। सभी ने शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अत्यंत प्रिय भांग धतूरा चढ़ाकर अपनी मुरादों की अर्जी लगाई।
