
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस ने यमराज का सहारा लिया है। आज यमराज ने वाहन चालकों को हेलमेट आदि पहनने के लिए जागरुक करते नजर आयेंगे।
जानकारी के अनुसार मार्ग दुर्घटनाओं के तेजी से बढ़ रहे ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस यातायात माह आदि चलाकर वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरुक करती ही है, लेकिन पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए अब यमराज का सहारा लिया है। जो वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनने के प्रति जागरुक करेंगे। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को नगर के तिराहे चौराहे पर देखने को मिला, जब यमराज के वेष में एक स्वरुप पुलिस के साथ हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों को रोक-रोकर जागरुक करता नजर आया। लंबी दाड़ी मूंछ, हाथ में गदा लेकर तथा यमराज जैसा परिधान पहनकर जब यह स्वरुप सडक़ पर निकला, तो लोगों व बच्चों के बीच कौतूहल का विषय बन गया। जो भी वाहन चालक बगैर हेलमेट वाहन चलाता नजर आया, उसे रोककर उपरोक्त स्वरुप ने हेलमेट लगाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि जब दुर्घटन होती, तो मनुष्य को यमराज ले जाते हैं। वहीं वाहन चालकों ने भी हेलमेट लगाने का उपरोक्त स्वरुप को आश्वासन दिया।
