जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी के इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज के लिए कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जिनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *