युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहां से हालत गम्भीर होने पर रेफर कर दिया गया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी मुशीद उम्र 28 वर्षीय पुत्र अख्तियार ने सदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजन आनन-फानन में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *