रंजिश में युवक के साथ मारपीट कर की फायरिंग

कंपिल, समृद्धि न्यूज। रंजिश में युवक के साथ मारपीट के बाद फायरिंग कर दहशत फैलायी। पीडि़त ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव रौकरी निवासी गौतम ने दी तहरीर में बताया कि वह दो दिन पूर्व खेत में लहसुन गाडऩे गया था। वापस लौटते समय पड़ोस के गांव के पांच छ: लोग बाजरे के खेत में मिल गए। खेत की रंजिश में गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर उक्त लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलायी। स्वजनों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की सूचना चौकी व थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शनिवार दोपहर पुलिस ने एक आरोपित का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मामला मारपीट का है। फायरिंग की घटना गलत है। आरोपित का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। ————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *