सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को चोरी करते पकड़ा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सोते समय दुकान मालिक के कमरे की कुंडी बंद कर युवक ने दुकान के शटर का ताला खोलकर हजारों की नगदी पार कर दी। रात में पड़ोसी ने दुकानदार के पुत्र को दुकान में चोरी होने की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज देख युवक को परिजनों ने पकडक़र पुलिस को सौंप दिया।नगर पंचायत के मोहल्ला दलमीर खां निवासी वेदराम राजपूत का दूसरा मकान ब्लॉक रोड पर है। मकान में ही वेदराम परचून की दुकान रोड की तरफ शटर लगाकर किये है। वेदराम दुकान वाले घर में ही लेटे थे। रात 12.00 बजे मोहल्ले का एक युवक आया और शटर का ताला खोलकर दुकान में रखे 20000 रुपये चोरी कर लिए। रात में दुकान खुली देख पड़ोसी ने वेदराम के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने रात में ही सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें मोहल्ले के एक युवक को चोरी करते देखा। परिजनों ने युवक को एक प्लांट से पकडक़र रात में ही पुलिस को सौंप दिया। पीडि़त वेदराम ने बताया पुलिस ने हमें थाने में बैठा लिया था। पुत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक से मदद की गुहार लगाए जाने पर पुलिस ने छोड़ा। उनकी दुकान से 20000 रूपये चोरी हुए हैं। थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया पीडि़त ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *