युवक ने पंखे से फांसी लगाकर दी जान

पुलिस को मिला सुसाइट नोट, प्रेमिका के पिता पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवक ने पंखे में चादर डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के पास से एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है। जिसमें प्रेमिका के पिता पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार जनपद फतेहपुर थाना असोथर झान निवासी सुरेन्द्र एवर्ऊ डिसूजा पुत्र रामचन्द्र का शव थाना कादरीगेट के क्षेत्र पपियापुर निवासी चंदन गुप्ता की आईसक्रीम की फैक्ट्री में पंखे से लटका मिला। मृतक के साथ उसका भाई सूरज, अर्जुन, करन और मौसेरा भाई अंकुर भी रहता था। मृतक के भाई सूरज ने बताया कि हम सब लोग चंदन गुप्ता की बर्फ की फैक्ट्री में काम करते है। मेरे भाई सुरेन्द्र का फतेहपुर क्षेत्र के बिंदकी की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी युवती के पिता को थी। युवती के पिता ने पूरे घर को संगीन धाराओं में फंसाने की धमकी दी थी और गाली-गलौज भी किया था। जिससे भाई परेशान रहता था। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंच गये और जांच पड़ताल की। इस दौरान मृतक के पास से एक सुसाइट नोट बरामद हुआ। जिसमें युवती के पिता पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *