हत्या के मामले में युवक पर दोष सिद्ध

सजा के बिंदु 4 नवंबर की तिथि नियत
प्रेम सम्बन्ध के शक में युवक ने की थी हत्या
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला विशेष एन्टी डकैती कोर्ट न्यायाधीश कृष्ण कुमार सिंह ने मयंक शाक्य पुत्र स्व बजरंग बिहारी शाक्य निवासी बीबीगंज को हत्या के मामले में दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया सजा से बिंदु पर 4 नवंबर की तिथि नियत की गयी है।बीते 3 वर्षो थाना मऊदरवाजा पुलिस को किशनलाल मौर्य पुत्र स्व प्रभुदयाल निवासी मोहल्ला दाऊद खां भीकमपुरा ने दी गई तहरीर में बताया कि मेरा बड़ा पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ भैया लाल बीबीगंज निवासी मयंक शाक्य की बहन से फोन पर बात करता था इसी बात के शक पर मेरे पुत्र से रंजिस बनता था 7 सितम्बर 2020 को लगभग 7 बजे मेरा पुत्र बजीचे से घर वापस आ रहा था रास्ते मे मयंक शाक्य ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर मयंक ने तमंचे से गोली मार दी। शोर होने पर वह भाग गया। इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में लेकर आये। जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचक ने साक्ष्य गवाह के आधार परन्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। बचाव पक्ष की दलील व शासकीय अधिवक्ता के0के0 पांडेय, संजीव कुमार मिश्र की पैरवी के आधार न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने मयंक शाक्य को हत्या के मामले में दोषी करार देते ४ नवंबर की तिथि नियत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *