रिश्तेदार ने घटना के संबंध में पुलिस को दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। डीसीएम बैक करते समय घर बाहर लेते युवक की उसमें दबकर मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। मृतक के रिश्तेदार ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।थाना अंतर्गत ग्राम डुढियापुर निवासी गुड्डी देवी पत्नी मुन्नालाल ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि हमारे घर पर आकाश पुत्र रामबाबू ग्राम जैनापुर थाना राजेपुर रहता था। समय करीब रात के 10 बजे के लगभग घर के बाहर सडक़ के किनारे लेटा हुआ था। उसी समय गांव का जनवेश पुत्र शिब्बू सिंह यादव अपना डीसीएम संख्या यूपी ७६टी/६१२९ लेकर आया और बैक करते समय आकाश के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपना डीसीएम लेकर फरार हो चुका था। पुलिस ने आकाश को लोहिया भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
