पंखे का तार लगाते समय युवक के लगा विद्युत करंट, मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विद्युत करंट से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मगंलवार को कोतवाली क्षेत्र के गाँव मदारपुर निवासी युवक ईश्वर दयाल अपने घर में पंखा चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था, तभी एक तार उसके छू गया। जिससे उसके करंट लग गया और व अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डियूटी पर तैनात डाक्टर अमरेश कुमार ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि तार लगाते समय एक तार उसके छू गया था, जिससे उसके जोरदार करंट लगा और उसकी मौत हो गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *