चिकित्सक की मारपीट से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

मृतक की पत्नी ने दो नामदर्ज सहित पांच के विरुद्ध दी तहरीर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व फार्मासिस्ट की पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने स्वास्थ्य केंद्र्र प्रभारी व उनके फार्मासिस्ट पर मारपीट के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी दो नामदर्ज व तीन अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिंलाका निवासी रामप्रकाश ४ अक्टूबर को होटल से रोटी लेने गया था। वापस न आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। ५अक्टूबर को परिजनों ने पुलिस को गायब होने की तहरीर दी थी। उसी दिन दोपहर के समय तहसील के पीछे रामप्रकाश घायलावस्था में पड़ा मिला था। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। ७ अक्टूबर को हालत बिगडऩे पर चिकित्सक ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक की पत्नी सविता ने बताया कि उसके पति ने डा0 विपिन, अभय व अन्य तीन लोगों ने मारपीट की है। वहीं एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी घटना के समय अपने कमरे के अंदर बैठे है। मृतका की पत्नी डॉक्टर विपिन, अभय व तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *