मेरापुर समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिंगतुइया निवासी दीपू पुत्र विनोद शाक्य के विरुद्ध पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

तहरीर के अनुसार गुरुवार की सुबह 8:00 बजे छात्रा अपने घर से मेरापुर थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज से कुछ जरूरी कागज लेने की बात कहकर गई थी। तभी रास्ते से छात्रा को उपरोक्त आरोपित दीपू बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमें की जांच संकिसा चौकी प्रभारी अच्छे लाल पाल को सौंप दी।
