मेरापुर । थाना क्षेत्र के गांव छछोनापुर निवासी सुरेश चन्द्र राजपूत ने गांव के ही प्रदीप कुमार राजपूत के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार सुरेश चन्द्र राजपूत व प्रदीप कुमार राजपूत के बीच पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है।
शनिवार शाम प्रदीप कुमार व सुरेश चन्द्र का आमना सामना हो गया।इसी समय प्रदीप कुमार ने सुरेश चन्द्र को चाकू दिखा दिया।पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
दरोगा लव कुमार ने बताया कि दोनों लोगों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है इसी को लेकर प्रदीप कुमार ने सुरेश चन्द्र को चाकू दिखाया।
वहीं मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गिलौंदा निवासी बृह्मानन्द व कुरार निवासी जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
