फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईवाड़ी करतेएक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 550 रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक उदय सिंह ने अपने हमराहों के साथ मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला जाफरी जाने वाले मोड़ से एक युवक को सट्टे की खाईवाड़ी करते गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से सट्टा डायरी, एक पेन व 550 रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मुसम्मी उर्फ बबलू पुत्र मो0 शमी निवासी भूसामण्डी कोतवाली फतेहगढ़ बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया।
