युवक ने एसडीएम कार्यालय के बाहर खाया जरीला पदार्थ, भर्ती


सूदखोरों की शिकायत करने गया था युवक, सुनवाई न होने पर दिया घटना को अंजाम
फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सूदखोरों से परेशान युवक शिकायत लेकर एसडीएम कायमगंज से करने गया था। जहां उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।कोतवाली क्षेत्र निवासी कन्हैया ने बताया कि वीरेन्द्र से ३ लाख रुपये ब्याज पर लेकर मकान का एग्रीमेंट किया था। जिसके बाद आरोपी अखिलेश, रोहित आये दिन रुपयों के तगादा कर परेशान करने लगे। पीडि़त का आरोप है कि आरोपीगण आये दिन दुकान व घर आकर गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी देते है। पीडि़त का कहना है कि वह रुपये दे चुका है दसके बावजूद भी आरोपीगण रुपयों का तगादा कर रहे है। जिसकी कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। पीडि़त अपनी शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गया। जहां उसकी एक नहीं सुनी गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उपचार शुरु कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *