फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पोल से जा टकरायी। जिससे युवा चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर लोहिया पहुंची। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम छेदा नगला निवासी 22 वर्षीय विकास राजपूत पुत्र हेतराम राजपूत की ट्रैक्टर दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। विकास राजपूत ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बीती रात वह कम्पिल से खाद से उतारकर वापस लौट रहा था। देर रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बरौन के निकट अचानक उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी करिश्मा, मां संतोषी देवी सहित परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
ट्रैक्टर पोल से टकराया, युवक की मौत
