बाइक फिसलने से युवक की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बाइक फिसलने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव जौरा निवासी रजत दीक्षित उम्र 25 पुत्र योगेश दीक्षित उर्फ राजू शाम को खेत की तरफ फसल देखने के लिए गया था। जब वह खेत से वापस लौट रहा था, तभी कटिया रोड पर उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोगों ने उसे देखा और परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलावस्था में रजत को कायमगंज समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने रजत को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रजत के पिता योगेश दीक्षित असम में किसी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उसका बड़ा भाई सागर दिव्यांग है और रजत घर पर खेतीबाड़ी का काम देखता था। उसका विवाह नहीं हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार को मृतक रजत का शव का गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां मनोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *