कच्ची शराब पीने से युवक की मौत

गांव में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कच्ची शराब पीकर गिरने से युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की।जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मन्सूर नगर निवासी रामवरन उर्फ नन्हकू जाटव उम्र 38 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र जाटव ने गाँव से खरीदकर कच्ची शराब पी ली। शराब पीने के कुछ देर बाद वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डाक्टर अमरेश ने उसे मृत घोषित दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की। बाद में शव का पंचनामा भरकरवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है। वहीं पुलिस से महीनाबंदी होने के कारण पुलिस कच्ची शराब की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगा रही है। जिससे आये दिन कई युवक कच्ची शराब पीकर नालियों में पड़े दिखायी पड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *