मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव अताईपुर कोहना निवासी सुग्रीव कठेरिया उम्र 35 वर्षीय पुत्र रामदुलारे कठेरिया साईकिल द्वारा दीपक गुप्ता की तम्बाकू की गोदाम ग्राम पितौरा में रोज की भांति बीती दिन सुबह काम करने गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो पिता ने उसके फोन पर कॉल की, तो पुलिस ने फोन उठाकर कहा कि आपके बेटे का एक्सीडेन्ट हो गया। आप लोग कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। परिजन गाँव से आ रहे थे, तो टेड़ीकोन स्थित गंगवार ढाबे के निकट खड़े लोगों ने बताया की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। वहॉ से चलकर परिजन जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो देखा की सुग्रीव की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसएसआई सुरजीत यादव, हमराह कांस्टेबिल रोहित कुमार ने मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों ने बताया की लगभग 3 वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी नन्हीं देवी की मौत हो चुकी है। मृतक के पांच बच्चे जिसमें बड़ी बेटी पिंकी उम्र १३ वर्ष, बेटा लुक्का उम्र 10 वर्ष, रवीना, रीना, बादल हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *