गांव वालों पर मारपीट कर सोने की चेन व अंगूठियां छीनने का आरोप
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने पर बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कार सवार महिला ने आरोप लगाया कि गांव वालों ने मारपीट कर सोने की अंगूठी व चेन छीन ली है। घटना के संदर्भ में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार शीला देवी अपने पति ईश्वर दयाल निवासी भोगांव के साथ रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके जानकीपुर राखी बांधने आयी थी। जब वह वापस अपने ससुराल जा रही थी, तभी बबना के सामने से आ रहे बाइक सवार अमन कुमार कश्यप पुत्र पहलवान से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं महिला ने बताया कि गांव वालों ने मारपीट कर मुझसे एक सोने की जंजीर व दो अंगूठी छीन ली। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने को कहा।
