
कंपिल (सं.)। अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति व पुत्र घायल हो गए। स्वजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गयी। नगर के मोहल्ला मांझ गांव पूर्व निवासी 25 वर्षीय सुधीर उर्फ राधेश्याम अपनी पत्नी सविता व पुत्र आयुष के साथ छ: दिन पूर्व गांव शाहपुर गंगपुर से देर रात बाइक से वापस घर आ रहा था। कम्पिल अटैना मार्ग पर गांव राईपुर चिनहटपुर के निकट सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। सुधीर की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रेफर किया गया। पांच दिन बाद हालत बिगडऩे पर स्वजन गुरूवार को उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे। अचानक युवक की मौत हो गयी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार दोपहर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
