नेपाल में भडक़ी हिंसा, सडक़ों पर युवा, अब तक 20 की मौत, गृहमंत्री ने इस्तीफे की पेशकश

समृद्धि न्यूज। नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में सोमवार को युवाओं के नेतृत्व में यहां हिंसक प्रदर्शन हुए। जिसमें 20  लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को सेना को तैनात करना पड़ा। काठमांडू में संसद भवन के सामने जेन ज़ी के बैनर तले स्कूली छात्रों समेत हजारों युवाओं की दंगा रोधी पुलिस के साथ झड़प हुई।

नेपाल विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या पहुंची 20

काठमांडू में चल रहे जेन-जेड के विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। इसमें अधिकतर लोग पुलिस की गोलीबारी में मारे गए हैं, 20 लोगों में से 7 की पहचान की भी जा चुकी है।

नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफे की पेशकश की

नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद देश के गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह पेशकश की है।

परीक्षायें रद्द

नेपाल सराकर ने भारी विरोध के मद्देनजर देश भर के सभी परीक्षा केंद्रों पर 9, 10 और 11 सितंबर 2025 को होने वाली परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 100 बजे तक और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक फिलहाल स्थगित कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *